भारत - कजाकिस्तान संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास काजिंद - 21 का पांचवां संस्करण 30 अगस्त से 11 सितंबर 2021 तक आयोजित किया जाएगा | यह संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास सैन्य कूटनीति के एक हिस्से के रूप में आयोजित किया जाएगा | यह कजाकिस्तान के साथ बढते रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए बेहद उपयोगी है | यह प्रशिक्षण अभ्यास कजाकिस्तान के आयशा बीवी में आयोजित किया जाएगा |
संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास से भारत और कजाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी | यह भारत के सशस्त्र बलों को संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के अनुसार पहाड़ी और ग्रामीण परिदृश्यों में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए प्रशिक्षण करने का अवसर भी प्रदान करेगा |
आपसी विश्वास अंतर संचालन को मजबूत करने और दोनों देशों की सेनाओं के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने में सक्षम बनाने की मदद करेगा |
काजिंद - 2019 के संस्करण का आयोजन भारत और कजाकिस्तान के बीच उत्तराखंड में 2019 में किया गया था
यह सैन्य अभ्यास वैकल्पिक रूप से कजाकिस्तान और भारत में आयोजित किया जाता है | इस अभ्यास के दौरान, दोनों देशों की सेनाएं अपने अनुभव साझा करती हैं जो उन्होंने कई आतंकवाद विरोधी अभियानों का संचालन करते हुए प्राप्त किया है | इसमें हाइब्रिड युद्ध के उभरते रुझानों के पहलुओं को भी शामिल किया गया है |
0 Comments