Ticker

6/recent/ticker-posts

डिफेंस एक्सपो 2022 की मेजबानी करेगा गुजरात

डिफेंस एक्सपो 2022 की मेजबानी करेगा गुजरात 

डिफेंस एक्सपो 2022 की मेजबानी करेगा गुजरात

भारतीय रक्षा मंत्रालय का द्विवार्षिक कार्यक्रम डिफेंस एक्सपो का बारवा संस्करण गुजरात के गांधीनगर में 10 से 13 मार्च 2022 को होगा | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में 2 सितंबर, 2021 को केबड़िया में इस आयोजन के लिए रक्षा मंत्रालय और गुजरात सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए |

रक्षा मंत्री और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने संयुक्त रूप से रक्षा प्रदर्शनी डिफेंस एक्सपो 2022 की तैयारियों की समीक्षा की |

डिफेंस एक्सपो का बारवा संस्करण 

इससे पहले फरवरी 2020 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डिफेंस एक्सपो का पहला संस्करण आयोजित किया गया था, जो भारत सरकार और राज्य सरकार के बीच साइड संहिता के कारण एक जबरदस्त सफलता थी |

अब डिफेंस एक्सपो का 12वां  संस्करण स्वतंत्रता के 75 वर्ष के मौके पर "आजादी का अमृत महोत्सव" के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें सभी स्तरों पर अधिक सक्रिय भागीदारी और समन्वित प्रयासों की आवश्यकता है | चल रही तैयारियां और संतोष व्यक्त करते हुए रक्षा मंत्री ने सभी हित धारकों को से आगामी कार्यक्रम में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया | 

डिफेंस एक्सपो 2022 का उद्देश्य

रक्षा प्रदर्शनी 2022 का उद्देश्य रक्षा के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने और 2024 तक 5 बिलियन अमेरिकी डॉलर के रक्षा निर्यात का लक्ष्य पाने के लिए माहौल का निर्माण करना है | 

इसका उद्देश्य भारत को भूमि, नौसेना, वायु, रक्षा इंजीनियरिंग, और सुरक्षा प्रणालियों का एक प्रमुख गंतव्य बनाना है | भविष्य के युद्ध को ध्यान में रखते हुए इस आयोजन का उद्देश्य संघर्षों पर विघटनकारी प्रौद्योगिकियों के प्रभाव और आवश्यक उपकरणों और प्लेटफार्मो पर इसके परिणामी प्रभाव को पहचानना भी है | 

गुजरात सरकार का लक्ष्य अपने एयरोस्पेस को आगे बढ़ाने और विदेशी निवेश की तलाश करने के अवसर का उपयोग करना है |

2020 डिफेंस एक्सपो की उपलब्धियां

डिफेंस एक्सपो - 2020 में 75000 वर्ग मीटर से अधिक स्थान पर प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसमें 1,000 से अधिक पर प्रदर्शकों ने भागीदारी की थी | इस कार्यक्रम में 40 विभिन्न देशों के रक्षा मंत्रियों की उपस्थिति के साथ 70 देश शामिल हुए थे | 

इस दौरान 200 साझेदारियां बनाई गई, जिससे उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे को जबरदस्त बढ़ावा मिला | 12 लाख से अधिक लोगों ने इस कार्यक्रम का दौरा किया था, जिसमें अद्वितीय टेंट सिटी आवास एक अन्य विशेषता रही | 

इसके बाद फरवरी, 2021 में सख्त कोरोना वायरस प्रोटोकॉल में बैंगलोर में एक हाइब्रिड एयरोस्पेस प्रदर्शनी एयरो इंडिया - 2021 आयोजित करने वाला भारत पहला देश था | रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जबरदस्त वैश्विक प्रतिक्रिया देखी गई थी | 

Post a Comment

0 Comments