Ticker

6/recent/ticker-posts

आईपीएस संजय अरोड़ा बने आईटीबीपी के नए डीजी

आईपीएस संजय अरोड़ा बने आईटीबीपी के नए डीजी
आईपीएस संजय अरोड़ा बने आईटीबीपी के नए डीजी - Source: ANI(Twitter)

1 सितंबर 2021 को तमिलनाडु कैडर के आईपीएस संजय अरोड़ा 1988 बैच में भारत तिब्बत सीमा पुलिस आईटीबीपी के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया | संजय अरोड़ा को आइटीबीपी में "तीन सेब साहब" के नाम से भी जाना जाता है |

संजय अरोड़ा देश के उन चुनिंदा आईपीएस में से एक है जो किसी अर्ध सैनिक बल में डिवोशनल पर कमांडेंट के पद पर आए थे | अरोड़ा ने 1997 में इसे 2002 तक कमांडेंट के रूप में प्रतिनियुक्ति पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस आईटीबीपी ने सेवाएं दी थी |

उन्होंने साल 1997 से 2000 तक उत्तराखंड के मालती में आईटीबीपी की बटालियन की कमान संभाली थी | उस दौरान में अपने जवानों को दिन में 3 सेब खाने का पर जोर देते थे| इसीलिए उन्हें आज तक "तीन सेब साहब" के नाम से जाना जाता है | 

अध्दर्सैनिक बलों में आईपीएस अधिकारी अमूमन आईजी या उसके ऊपर स्तर पर प्रतिनियुक्ति पर आते हैं |  डीआईजी के पद पर भी कम ही आते हैं | संजय अरोड़ा ने एक प्रशिक्षक के रूप में भी आइटीबीपी में उल्लेखनीय योगदान दिया था, और 2000 से 2002 तक आइटीबीपी अकैडमी मसूरी में कमांडेंट प्रशिक्षण के तौर पर सेवारत रहे थे उन्हें आइटीबीपी में तीन तीन मामलों का जानकार माना जाता है | 

भारत तिब्बत सीमा पुलिस 


आईटीबीपी भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत कार्यरत एक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है, अन्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल हैं - असम राइफल्स (ए आर), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ),   राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी), और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)| 

आइटीबीपी की स्थापना 24 अक्टूबर 1962 को भारत चीन युद्ध के दौरान की गई थी, और यह एक सीमा रक्षक पुलिस बल है | जिसके पास ऊंचाई वाले अभियानों की विषय विशेषज्ञता है | वर्तमान में आईटीबीपी लद्दाख में काराकोरम दर्रा से लेकर अरुणाचल प्रदेश के जिला तक 3488 किलोमीटर भारत चीन सीमा की सुरक्षा हेतु उत्तरदाई है |

आईटीबीपी को नक्सल विरोधी अभियानों और अन्य आंतरिक सुरक्षा मुद्दों के लिए भी तैनात किया जाता है | आईटीबीपी को प्रारंभ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ अधिनियम 1949 के तहत स्थापित किया गया था | हालांकि वर्ष 1992 में संसद में आईटीबीपी अधिनियम लागू किया और 1994 में इसके संबंध में नियम बनाए गए |

Post a Comment

0 Comments